Ranchi news: रांची को मिलेगा नया रेलवे हब, पिस्का स्टेशन बनेगा ‘मिनी आनंद विहार’

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया विकास का रोडमैप

newscaffeofficial@gmail.com
3 Min Read

न्यूजकैफे स्पेशल | रांची: अब सिर्फ रांची जंक्शन ही नहीं, बल्कि पिस्का रेलवे स्टेशन भी राजधानी क्षेत्र का एक प्रमुख रेलवे हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने पिस्का स्टेशन का निरीक्षण कर इसे दिल्ली के आनंद विहार रेलवे टर्मिनल की तर्ज पर विकसित करने का बड़ा रोडमैप सामने रखा।

22 करोड़ की लागत से बदले की सूरत अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पिस्का स्टेशन के कायाकल्प पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना में नया स्टेशन भवन, फुट ओवरब्रिज (FOB), लिफ्ट, आधुनिक यात्री सुविधाएं और व्यवस्थित पार्किंग शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि कुछ वर्ष पहले जहां धूल और अव्यवस्था थी, वहीं आज स्टेशन एक भव्य स्वरूप की ओर बढ़ चुका है।

बड़ी ट्रेनों के ठहराव की तैयारी

पिस्का स्टेशन को रेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव पर काम चल रहा है।पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पहल तेजलोहरदगा–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को एक मिनट के स्टॉपेज का प्रस्तावभविष्य में स्पेशल ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने की भी योजना

  • पांच नई लाइनें, नया यार्ड—‘मिनी आनंद विहार’ मॉडल
  • निरीक्षण के दौरान सबसे अहम घोषणा पिस्का स्टेशन को मिनी आनंद विहार के रूप में विकसित करने की रही।
  • स्टेशन परिसर में 5 नई रेलवे लाइनें बिछाने की योजना
  • ट्रेनों की पार्किंग के लिए नया यार्ड
  • परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
  • रातू रोड, पंडरा, कटहल मोड़, धुर्वा और स्मार्ट सिटी क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी

डीआरएम करुणा निधि सिंह ने परियोजना की प्रगति पर प्रस्तुति दी। वर्तमान में यहां लोहरदगा पैसेंजर, सासाराम इंटरसिटी और चोपन पैसेंजर का ठहराव है, लेकिन प्रस्तावित बदलावों के बाद स्टेशन की उपयोगिता कई गुना बढ़ेगी।निरीक्षण के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा, “पिस्का को एक मजबूत पहचान देना मेरा संकल्प रहा है। रेलवे के पास यहां पर्याप्त जमीन है। बहुत जल्द यह स्टेशन आनंद विहार मॉडल पर विकसित होगा और रांची की बढ़ती आबादी को एक नया टर्मिनल मिलेगा।

”स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से आवागमन आसान होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

न्यूजकैफे विश्लेषण: पिस्का स्टेशन का यह विस्तार सिर्फ एक स्टेशन का नवीनीकरण नहीं, बल्कि रांची के पश्चिमी हिस्से के शहरी विस्तार की मजबूत नींव है। राजधानी और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव मिलते ही यह स्टेशन शहर का दूसरा बड़ा रेल केंद्र बन सकता है।

ऐसी ही ब्रेकिंग और वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए NEWSCAFFE, डालिए एक नज़र और बनाइए अपनी राय!

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!