Pahalgam Terrorist Attack: धनबाद के वासेपुर में छिपे थे ISIS के स्लीपर सेल, ATS ने छापेमारी कर चार लोगों को दबोचा

झारखंड ATS ने 2 पिस्टल और 12 गोली किया बरामद, कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस जब्त

newscaffeofficial@gmail.com
3 Min Read

संवाददाता, धनबाद: झारखण्ड ATS ने शनिवार को धनबाद में कार्रवाई करते हुए वासेपुर के कई इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान हिज्ब-उत-तहरीर के स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह सभी अल कायदा और इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार ये सभी धनबाद में रहकर राज्य के अन्य युवकों को अपने नेटवर्क से जोड़ने राष्ट्र विरोधी काम कराने को अंजाम देते थे। झारखंड ATS की टीम ने इनके पास से 2 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही एटीएस को यह भी खबर मिली है कि हथियारों की एक बड़ी खेप का लेन-देन इन लोगों ने किया है। सूत्रों की माने तो एटीएस की टीम छापेमारी के दौरान 2 एके-47 राइफल की भी खोज कर रही थी।

एटीएस की कुल 6 टीमों ने की कार्रवाई, 7 थानों की बल भी शामिल

कार्रवाई के लिए एटीएस ने कुल 6 टीमों का गठन किया था। इसमें जगुआर की तीन कंपनियों को लगाया गया था। इसके साथ ही धनबाद के 7 थानों की पुलिस इस अभियान में शुक्रवार की देर रात से ही लगी हुई थी। टीम ने छापामारी कर बैंक मोड़ थाना के अलीनगर निवासी 21 वर्षीय गुलफाम हसन, भूली ओपी के अमन सोसाइटी निवासी 21 वर्षीय अयान जावेद, अमन सोसाइटी गेट नंबर चार बाइपास रोड निवासी 20 वर्षीय शहजाद आलम और शमशेर नगर गली नंबर तीन निवासी अयान जावेद की पत्नी शबनम परवीन को गिरफ्तार किया है।

संगठन बैन होने के बाद पहली बार हुई गिरफ्तारी

इनके पास से लैपटाप, पेन ड्राइव, स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिले है। इसमें राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित करने के कई सबूत हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दस्तावेज और पुस्तकें भी बरामद की गई हैं। एटीएस की ओर से बताया गया है कि हिजब उत तहरीर भारत में प्रतिबंधित संगठन है। इसे 10 अक्टूबर 2024 को प्रतिबंधित किया गया था। इस संगठन से जुड़े लोगों पर यह पहली कार्रवाई है।

  • खबरें और भी हैं newscaffe.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें newscaffeofficial@gmail.com पर भेजें।

यह भी पढ़ें-

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!