देर रात गिरिडीह सेंट्रल जेल में छापेमारी, डीसी ने खुद एक-एक वार्ड को खंगाला

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

गिरिडीह: केंद्रीय कारा गिरिडीह में मंगलवार की देर रात उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। डीसी-एसपी दलबल के साथ केंद्रीय कारा की जांच को पहुंचे थे। इस दौरान उपायुक्त ने खुद एक-एक वार्ड को जाकर खंगाला। हालांकि पूरी छापेमारी के दौरान कहीं से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस दौरान उपायुक्त ने कारा परिसर की व्यवस्था पर संतोष भी जताया। इस संबंध में कारा अधीक्षक हिमानी प्रिया ने कहा कि कारा हस्तक नियमों के अनुरूप गिरिडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा के उच्चतम मानकों को स्थापित करने को कर प्रशासन प्रतिबद्ध है।

मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में मंगलवार की देर रात सुरक्षा के लिहाज से छापेमारी की गई। टीम में शामिल पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी दलबल के साथ रात के 12 बजे जेल पहुंचे और वार्डों को खंगालना शुरू किया, जो देर रात दो बजे तक चलता रहा। इस क्रम में जेल के एक-एक वार्ड को खंगाला गया। छापेमारी के क्रम में बंदियों के बेड के पास से खैनी जब्त की गई, जिसे जिला प्रशासन की टीम अपने साथ ले गई। अन्य कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिली।

जांच के क्रम में जेल की सुरक्षा समेत अन्य निर्देश भी दिए गए। इस संबंध में एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह एक रेगुलर छापेमारी अभियान था। टीम में शामिल पदाधिकारी यहां करीब दो घंटे तक रुके और पूरे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को खंगालते हुए बंदियों के वार्डों की तलाशी ली गई। छापेमारी टीम में डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, डीएसपी टू मो. कौसर अली, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी, दंडाधिकारी, इंस्पेक्टर, थानेदार समेत करीब डेढ़ सौ जवान शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!