धनबाद पहुंचे IG क्रांति कुमार, अपराध नियंत्रण और मुहर्रम को लेकर की समीक्षा बैठक

newscaffeofficial@gmail.com
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: IG क्रांति कुमार गड़देशी मंगलवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने एसएसपी और एसपी के साथ बैठक किया। वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई है। इसके साथ ही आने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक बात है अपराध नियंत्रण को लेकर तो एसएसपी और सभी एसपी बहुत अच्छा काम कर रहें हैं। हालांकि अभी तो ये पहला मौका है जब बैठक की गई है। आने वाले दिनों में सभी अधिकारी जिले को लेकर और फैमिलियर हो जाएंगे। तब और बेहतर तरीके से काम दिखेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!