न्यूज कैफे संवाददाता, Giridih : गिरिडीह प्रखंड में जनसेवक के रूप में कार्यरत शशिलाल हेंब्रम को लेकर गिरिडीह अंचल के सीओ मो. असलम और बीडीओ गणेश रजक आमने-सामने हैं।
HIGHLIGHTS
मामला Giridih और गांडेय विधानसभा के निर्वाचन कार्यों से जुड़ा है। गिरिडीह बीडीओ गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी हैं, जबकि सीओ गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के सहायक निबंधन पदाधिकारी हैं। इधर, शशिलाल हेंब्रम दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
21 जून को Giridih से कार्यमुक्त करने को बीडीओ ने लिखा था पत्र:
शशिलाल हेंब्रम को Giridih विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्य से मुक्त करने के लिए बीडीओ ने द्वितीय संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू होने से पूर्व बीते 21 जून सीओ गिरिडीह को पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि शशिलाल हेंब्रम दोनों विस क्षेत्रों के लिए बीएलओ पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत हैं, इसलिए उन्हें गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन कार्य से मुक्त किया जाए। एक साथ दोनों जगहों पर काम कर पाना संभव नहीं है। उन्हाेंने गिरिडीह प्रखंड की पंचायत सचिव स्नेहा कुमारी को शशिलाल हेंब्रम की जगह पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लिए बीएलओ पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त करने की मांग की थी, ताकि निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुचारू तरीके से किया जा सके।
सीओ ने एसडीओ को पत्र लिखकर की शिकायत:
इधर, तीन जुलाई को Giridih सीओ मो. असलम ने शशिलाल हेंब्रम के मामले में गिरिडीह एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि जनसेवक शशिलाल हेंब्रम ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र का निर्वाचन कार्य करने से इन्कार किया है। सीओ ने पत्र में लिखा है कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 131-140 के बीएलओ पर्यवेक्षक शशिलाल हेंब्रम द्वारा द्वितीय संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में फोन पर पूछने पर शशिलाल ने जवाब दिया कि मैं दूसरी तरफ कार्य कर रहा हूं, इसलिए गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के लिए काम नहीं करूंगा। मामले में सीओ ने एसडीओ से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
(रिपोर्ट: गिरिडीह संवाददाता)
यह भी पढ़ें –
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं newscaffe.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें newscaffe7@gmail.com पर भेजें।





