धनबाद के सरायढेला सब्जी मंडी में लगी आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

प्रभावित दुकानदारों से मिले मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह

newscaffeofficial@gmail.com
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट स्थित सब्जी बाजार में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। तेज लपटों ने कुछ ही समय में 12 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में सब्जी, राशन, पूजा सामग्री सहित कई दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैली, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी मदद की।

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया। दुकानदारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी इस बाजार में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे उन्हें बार-बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!