आद्रा रेल डिवीज़न में रोलिंग ब्लॉक के कारण 9 से 15 फ़रवरी तक कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले, जाने अपनी ट्रेन का हाल

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

धनबाद: आद्रा रेल मंडल में 9 से 15 फ़रवरी तक रोलिंग ब्लॉक लागू होने के कारण कुल नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के ओरिजिन और डेस्टिनेशन स्टेशन में बदलाव किया गया है, जिससे धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

धनबाद रेल मंडल के डीसीएम मुहम्मद इक़बाल ने बताया कि आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेनें 10, 12 और 14 फ़रवरी को रद्द रहेंगी। वहीं आद्रा-भागा-आद्रा मेमू 12 और 15 फ़रवरी को दोनों ओर से रद्द रहेगी। आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू भी 12 फ़रवरी को रद्द कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त झाड़ग्राम-धनबाद झाड़ग्राम एक्सप्रेस 10 से 13 फ़रवरी तक बोकारो स्टील सिटी से झाड़ग्राम तक ही चलेगी और धनबाद से बोकारो तक इसका परिचालन रद्द रहेगा। बर्धवान-हटिया-बर्धवान मेमू ट्रेन 10 से 13 फ़रवरी तक गोमो जंक्शन से बर्धवान के बीच चलेगी।

आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 9 से 11 फ़रवरी और 14 व 15 फ़रवरी को गढ़बेटा से आद्रा तक चलेगी। 13 फ़रवरी को यह आद्रा और बिष्णुपुर जंक्शन के बीच चलेगी। वहीं टाटा-आसनसोल-बड़भूम मेमू 12 और 13 फ़रवरी को केवल आद्रा तक चलेगी और आद्रा-असनसोल के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

इसके अलावा टाटा-हटिया एक्सप्रेस को 10, 11 और 14 फ़रवरी को पुरुलिया और कोटशिला के बजाय चांडिल और गुंडाबिहार होते हुए मुरी तक परिचालित किया जाएगा।

रेल यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें और ट्रेनों की स्थिति की जानकारी के लिए रेलवे स्टेशन या आधिकारिक वेबसाइट का सहारा लें।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!