Dhanbad News: झारखंड में युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव शुरू

27 जून से जुड़ सकेंगे नए युवा

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: भारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड में संगठन विस्तार और युवाओं को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में अब युवा कांग्रेस के प्रखंड, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

धनबाद में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में चुनाव प्रभारी हसन जैदी ने बताया कि युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राज्य और ज़ोनल स्तर पर रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान 27 जून से 3 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें झारखंड के युवा बड़ी संख्या में भाग ले सकेंगे।

कौन बन सकता है सदस्य?

युवा कांग्रेस की सदस्यता के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके तहत जिनकी जन्मतिथि 28 जून 1990 से 27 जून 2007 के बीच है, वे इस अभियान के तहत सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

धनबाद युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि पिछले चुनाव में धनबाद जिला ने पूरे झारखंड में सबसे अधिक—करीब 50,000 सदस्यता दिलाकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसी ज़िले से अभिजीत राज को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। इस बार संगठन ने धनबाद से 1 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिससे राज्य में युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!