Dhanbad News: विश्वकर्मा पूजा पर धनबाद-हावड़ा ट्रेन के डेली पैसेंजर विवेक कुमार ने की ट्रेन की पूजा

बोले– सफर अब जीवन का हिस्सा!

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: विश्वकर्मा पूजा देशभर में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है, लेकिन धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड ट्रेन के डेली पैसेंजरों ने इस दिन को एक अलग ही रंग दिया। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपनी सुरक्षित यात्रा और जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

धनबाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रहने वाले विवेक कुमार पिछले 12 वर्षों से इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं। विवेक हर सुबह धनबाद से हावड़ा के लिए निकलते हैं और शाम को वापसी करते हैं। टेलीफोन एक्सचेंज विभाग में कार्यरत विवेक कहते हैं, “इस ट्रेन से अब भावनात्मक जुड़ाव हो गया है। यह केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बन चुकी है। हम रोजाना की यात्रा को भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सुरक्षित और सहज मानते हैं।”

विवेक की तरह ही कई अन्य डेली पैसेंजरों के लिए भी यह ट्रेन केवल स्टील के डिब्बों का जोड़ नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के संघर्ष, मेहनत और उम्मीदों की साथी है। यात्री मानते हैं कि यह ट्रेन उन्हें रोज़ाना जीवन की कठिन राहों पर आगे बढ़ने का साहस देती है।

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर यात्रियों ने अपने कामकाजी जीवन और सफर को जोड़ते हुए एक गहरी आस्था व्यक्त की। यह सिर्फ पूजा का दिन नहीं रहा, बल्कि पैसेंजरों के लिए अपनी रोज़ की यात्रा में ईश्वर की कृपा खोजने का अवसर बन गया।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!