Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 28 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी में करनी थी डिलीवरी!

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और Government Railway Police (GRP) के सहयोग से 28 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सावन कुमार और शंभू पासवान हैं, जो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाला हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से धनबाद पहुंचे थे और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में इसकी डिलीवरी करने वाले थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद रेलवे स्टेशन के शौचालय के पास दबिश दी और दोनों तस्करों को दो ट्रॉली बैग में छिपाए गए गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गांजे का कुल वजन 28 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले की जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और पुलिस पहले से ही अलर्ट थी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजे की आपूर्ति किन-किन जगहों पर की जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!