Dhanbad News: म्युटेशन फाइल पास कराने के लिए मांगी रिश्वत! ₹15,000 लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB के चढ़ा हत्थे

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: धनबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को गुरुवार को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। ACB की टीम ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत जमीन संबंधी एक संचिका को आगे बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी। शिकायतकर्ता का म्युटेशन आवेदन पहले रद्द कर दिया गया था। जब उसने दोबारा आवेदन किया, तो ऑपरेटर ने ₹15,000 की मांग की।

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की सूचना ACB को दी, जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को जाल बिछाया गया। जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर ने घूस की राशि ली, ACB की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद DCLR कार्यालय में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार्यालय परिसर में भीड़ जमा हो गई। ACB की टीम ने तत्काल दस्तावेजों की तलाशी शुरू कर दी और भ्रष्टाचार से जुड़ी संचिकाएं खंगालने लगी।

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। ACB की इस कार्रवाई ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और भ्रष्ट कर्मचारियों में खौफ का माहौल बना है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!