Dhanbad: धनबाद में ESIC अस्पताल की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय श्रम मंत्री से की मुलाकात

newscaffeofficial@gmail.com
3 Min Read

संवाददाता, धनबाद: कोयला नगरी Dhanbad में श्रमिकों के लिए 100-बेड के ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल की मांग को लेकर सांसद ढुलू महतो ने एक बार फिर केंद्र सरकार से अपील की है। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया।

Dhanbad में ESIC अस्पताल क्यों जरूरी?

धनबाद को देश की “कोल कैपिटल” के रूप में जाना जाता है, जहां हजारों कोयला श्रमिक कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। सांसद महतो ने मंत्री को सौंपे अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस क्षेत्र के श्रमिकों को श्वसन रोग, त्वचा संबंधी समस्याएँ और अन्य गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्हें उचित और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं।

श्रमिकों को मिलेगा फायदा

धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Limited), सीसीएल (Central Coalfields Limited) और सीएमपीडीआई (Central Mine Planning and Design Institute) जैसी कंपनियों में कार्यरत हजारों श्रमिक हैं, लेकिन उनके लिए कोई विशेषतौर पर समर्पित ESIC अस्पताल नहीं है। यदि यह अस्पताल बनता है, तो कोयला श्रमिकों और उनके परिवारों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी।

पहले भी उठा चुके हैं मांग

सांसद महतो ने इससे पहले भी, 12 दिसंबर 2024 को इस विषय पर पत्र लिखकर सरकार से अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती और इस अस्पताल की स्थापना उनकी प्राथमिक मांगों में से एक है।

जल्द फैसला लेने की अपील

सांसद महतो ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इस मामले पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा,”ESIC अस्पताल सिर्फ श्रमिकों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद क्षेत्र के नागरिकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इससे न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, बल्कि श्रमिकों की उत्पादकता और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। केंद्र सरकार को इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।”

यह भी पढ़ें –

92 साल बाद IMA के दरवाजे महिलाओं के लिए खुले, NDA से आएगा पहला बैच

यहां पढ़े अन्‍य खबरें–

  • खबरें और भी हैं newscaffe.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें newscaffe7@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!