Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे आक्रोश से भर दिया है। इस हमले में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिससे देशभर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। अब भारत सरकार ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे कदम उठाए हैं जो इतिहास में दर्ज किए जाएंगे।
भारत ने पाकिस्तान से खत्म किए गए सभी राजनयिक संबंध
भारत सरकार ने Pakistan High Commission को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के राजनयिकों को एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है। यह कदम India Pakistan Diplomatic Relations को नई दिशा में ले जाता है, जिसमें अब कोई संवाद शेष नहीं बचा।
Indus Water Treaty पर सस्पेंशन
1960 की Indus Water Treaty, जो अब तक भारत ने सभी तनावों के बावजूद निभाई थी, उस पर भी पुनर्विचार करते हुए भारत ने सभी जल परियोजनाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर भारत इसे एकतरफा निरस्त करता है, तो पाकिस्तान को जल संकट झेलना पड़ सकता है।वीजा सेवा पर पूर्ण रोकअब Pakistani Citizens को भारत में प्रवेश के लिए वीजा नहीं मिलेगा। सभी वीजा एप्लिकेशन रद्द कर दिए गए हैं और नई वीजा प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है।

देशभर में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च
Pahalgam Attack के खिलाफ पूरे देश में जनाक्रोश देखने को मिल रहा है। झारखंड के हर जिले में आज शाम 5 बजे भाजपा की ओर से Mashal Julus निकाला जा रहा है। वहीं धनबाद के Chamber of Commerce द्वारा आयोजित Candle March में समाजसेवी, व्यापारी और नागरिकों ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
अब सिर्फ निंदा नहीं, निर्णायक एक्शन का समय
भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ बयानबाजी नहीं होगी, बल्कि ठोस कार्रवाई की जाएगी। Pahalgam Terror Attack ने भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती दी है और अब देश उसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है।





