चिरकुंडा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी के कार्यालय में मारपीट, महिला से की धक्का-मुक्की

मौके पर पहुंचे जिला स्तर के नेता

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

धनबाद, संवाददाता: नगर निकाय चुनाव को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच रविवार की शाम नेहरू रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास भाजपा समर्थित प्रत्याशी बर्नाली बाउरी के चुनावी कार्यालय और सड़क पर कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई। इस दौरान महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे एक महिला सड़क पर गिर गई। घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति बिगड़ती देख मामले की सूचना चिरकुंडा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस की पहल से स्थिति को नियंत्रित किया गया और किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो सका।

इस मामले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बर्नाली बाउरी के पति और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष डब्लू बाउरी ने बताया कि सुमित बाउरी और बुलन बाउरी के बीच किसी निजी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे समझाकर शांत करा दिया गया। दोनों को वापस उनके घर भेज दिया गया है।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और धक्का-मुक्की के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि अफरातफरी के दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, जिससे लोगों में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय चुनावी कार्यालय में भाजपा की धनबाद ग्रामीण जिला टीम मौजूद थी। इस दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, ज्ञान रंजन सिन्हा, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जिला और प्रदेश स्तर के नेता चुनावी बैठक में शामिल थे। इसी बीच दोनों युवक नेताओं से भी उलझ पड़े, जिसके बाद विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से चुनाव के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!