पीएम के प्रधान सचिव बोले—धनबाद में खनन क्षेत्र में बेहतर करने की काफी गुंजाइश

आईआईटी आईएसएम के शताब्दी समारोह में पहुंचे डॉ. पी.के. मिश्रा

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने बुधवार को आईआईटी(आईएसएम) धनबाद के शताब्दी वर्ष समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खनन शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में इस संस्थान का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है और अब तकनीक के क्षेत्र में भी इसका भविष्य बेहद उज्जवल है।

उन्होंने कहा कि यह उनका आईएसएम धनबाद का पहला दौरा है, लेकिन यहां की शैक्षणिक संस्कृति, उर्जावान वातावरण और शोधोन्मुखी गतिविधियों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह संस्थान अब टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है, जो भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं पर बोले पी.के. मिश्रा; भारत-यूके टेक साझेदारी को नई गति देगा IIT ISM

समारोह में कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण भी डॉ. मिश्रा द्वारा किया गया। तकनीक के क्षेत्र में भारत-यूके साझेदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यूके की कंपनी जियोग टेक द्वारा प्रस्तुत योगदान की उन्होंने सराहना की।

यूके सरकार के प्रतिनिधि एंड्रयू ने कहा कि भारत और यूनाइटेड किंगडम मिलकर पांच प्रमुख आयामों पर कार्य कर रहे हैं। इनमें वर्ष 2035 तक तकनीक को और सशक्त एवं सहज बनाने के लक्ष्य को लेकर यूके सरकार सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

पीएमओ रख रहा नज़र; धनबाद में खनन व पुनर्वास पर होंगे बेहतर कदम: डॉ. मिश्रा

कोयला खनन क्षेत्र और विस्थापितों के पुनर्वास पर भी डॉ. मिश्रा ने कहा कि धनबाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल की ओर से बेहतर एवं संवेदनशील पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएमओ इस पूरे विषय पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!