Dhanbad News: श्वेता किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी

सुनैना किन्नर पर धमकी का लगाया आरोप!

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

संवाददाता, धनबाद: धनबाद में किन्नर समाज के भीतर का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। झारखंड प्रदेश किन्नर बोर्ड की जिला सदस्य श्वेता किन्नर ने शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रेस वार्ता के दौरान श्वेता किन्नर ने बताया कि हाल ही में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नकली किन्नरों का बड़ा गिरोह पकड़ा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके सहयोगियों ने हाईवे किनारे राहगीरों से वसूली कर रहे आठ युवकों को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सौंपा था।

उनका आरोप है कि इसी घटना के बाद किन्नर समाज की ही सुनैना किन्नर ने अपने 10–12 साथियों के साथ रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि इस बाबत बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

श्वेता किन्नर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रेस वार्ता में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में किन्नर समाज की सदस्याएं मौजूद रहीं और सामूहिक रूप से प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!