Kolkata: ममता बनर्जी का ऐलान – वक्फ कानून बंगाल में नहीं होगा लागू

राजनीतिक गरमाहट के बीच ममता बनर्जी ने वक्फ अधिनियम को लेकर बंगाल की अल्पसंख्यक आबादी को बड़ा आश्वासन दिया है— जानिए क्या कहा दीदी ने…

newscaffeofficial@gmail.com
1 Min Read

Kolkata: कोलकाता में बुधवार को आयोजित एक विशेष धार्मिक समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम को राज्य में लागू न करने का स्पष्ट ऐलान किया। जैन समुदाय के इस कार्यक्रम में बोलते हुए ममता ने न सिर्फ अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया, बल्कि उनके हितों की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज़ में कहा, “आप सब निश्चिंत रहें, बंगाल की धरती पर न तो कोई बांटेगा और न ही डराएगा। मैं यहां हूं, और जब तक दीदी है, तब तक आपकी और आपकी संपत्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है।”

ममता बनर्जी ने इशारों-इशारों में मुर्शिदाबाद में वक्फ विधेयक को लेकर भड़की हिंसा का भी ज़िक्र किया और कहा कि सीमावर्ती इलाकों में स्थिति बेहद संवेदनशील है, ऐसे में ऐसे अधिनियमों को लागू करना ‘असमयिक’ और ‘विभाजनकारी’ हो सकता है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। लेकिन बंगाल में इसे लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!