धनबाद में मिला विस्फोटकों का सबसे बड़ा जखीरा! घर-गोदाम से 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 12 बोरा जिलेटिन बरामद, NIA की दबिश से एक हिरासत में

एक घर, एक गोदाम... और अंदर छिपा था तबाही का पूरा प्लान! पढ़ें पूरी खबर...

newscaffeofficial@gmail.com
2 Min Read

धनबाद/कालूबथान: झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर खुफिया इनपुट के आधार पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर सनसनी फैला दी।

घर में छुपा था बारूद का भंडार, एक चूक और उड़ जाता पूरा इलाका!

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह और कालूबथान ओपी अंतर्गत बोरियो गांव स्थित एक गोदाम में की गई कार्रवाई में एजेंसी ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इनमें 12 बोरा जिलेटिन और लगभग 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट शामिल है, जिसका प्रयोग विस्फोटक बनाने में होता है।

छापेमारी के दौरान NIA की टीम ने अमरजीत शर्मा नामक युवक के ठिकानों पर तलाशी ली, जहां से विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमरजीत शर्मा पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से विस्फोटकों की आपूर्ति करता था। जांच एजेंसी ने उसके बड़े भाई संजय शर्मा को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। NIA अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। फिलहाल बरामद सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

क्यों है ये मामला अहम?

झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा लंबे समय से असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित पनाहगाह मानी जाती रही है। इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में जिलेटिन और अमोनियम नाइट्रेट की बरामदगी, किसी बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करती है।

प्रशासन अलर्ट, जांच तेज

जिला प्रशासन के आला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी जांच एजेंसी के साथ मिलकर गोपनीय सूचनाओं को खंगाल रही है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!