Dhanbad: लाखो के जेवरात चुराने वाला चोर गिरफ्तार, धनबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

newscaffeofficial@gmail.com
3 Min Read

न्यूज कैफे, धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बस से लाखों के गहने और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। Madhyapradesh पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मनावर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अकरम को Dhanbad लाने के लिए गोविंदपुर पुलिस की टीम मनावर पहुंची, जहां कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे धनबाद लाया जा रहा है। गुरुवार को गोविंदपुर थाना पहुंचने के बाद पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी।

कैसे हुई थी चोरी?

मुजफ्फरपुर के रहने वाले मोतिउर रहमान, जो कोलकाता में कंस्ट्रक्शन व्यवसाय से जुड़े हैं, अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए 19 दिसंबर को बस से सफर कर रहे थे। रात के समय बस गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बगसुमा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास रुकी। जब यात्री खाने-पीने के लिए उतरे, तभी मौका पाकर किसी ने बस से मोतिउर रहमान का बैग चुरा लिया। इस बैग में करीब 80 लाख रुपये के गहने और 2 लाख रुपये नकद थे।

आरोपी के पास से बैग और गहने बरामद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अकरम के पास से चोरी किया गया बैग और कुछ गहने बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अकरम ने पुलिस को बताया कि इस घटना में बस के ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Dhanbad पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था, जिसके बाद यह सफलता मिली। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी किए गए बाकी गहने कहां हैं और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

यह भी पढ़ें –

यहां पढ़े अन्‍य खबरें–

  • खबरें और भी हैं newscaffe.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें newscaffe7@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!