धनबाद में राहगीरों से वसूली करने वाले 8 नकली किन्नर गिरफ्तार

जीटी रोड पर राहगीरों और ट्रक ड्राइवरों को तंग कर रहे थे नकली किन्नर!

newscaffeofficial@gmail.com
1 Min Read

संवाददाता, धनबाद: जीटी रोड पर नकली किन्नरों का आतंक बढ़ने से नाराज़ किन्नर समाज ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पंडुकी से किसान चौक तक नकली किन्नर बनकर युवक ट्रक चालकों और राहगीरों से पैसों की वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही धनबाद किन्नर समाज सक्रिय हो गया और एक दर्जन से अधिक नकली किन्नरों को खदेड़ा। इस दौरान आठ युवकों को रंगे हाथ पकड़कर पहले उनकी धुनाई की गई, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य श्वेता किन्नर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कुछ युवक किन्नर का वेश बदलकर गलत धंधे में शामिल हैं और इससे समाज की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा – “आज आठ युवकों को रंगे हाथ पकड़ा गया है और बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे नकली किन्नरों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस या किन्नर समाज को सूचना दें।”

पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment
error: Content is protected !!